Author: jashpur@admin

Tikeshwar Sharma serves as the Editor of Jashpur Bulletin, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और आरक्षित बर्थ की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह ट्रेन कुल पाँच फेरों में चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन इतवारी से 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगी। इस…

Read More

जांजगीर-चांपा: जिले के कोटमीसोनार गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चार फीट का मगरमच्छ घर में घुस गया। बाद में, स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया और उसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। यहां यह आए दिन की बात है, जब मगरमच्छ गली और खेत में घूमते हुए मिल जाते है। जानकारी के अनुसार, कोटमी सोनार में कुलदीप सिंह का घर क्रोकोडायल पार्क के पास है। उसके घर में चार फीट का मगरमच्छ घुस गया। यह देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए। राहत की बात रही वक्त रहते मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया,…

Read More

रायपुर: CM साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। X पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर के कचना फाटक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलते ट्रेन के गेट पर एक यात्री लापरवाही से बैठे-बैठे सो गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट से गिरने के बावजूद यात्री की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची खामरहड़ी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा सुबह लगभग 4 बजे…

Read More

देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था। आरोपी से हो रही पूछताछ शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स…

Read More

राजनांदगांव: पुलिस ने गुरुवार रात होटल मयूर में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी शामिल हैं। दरअसल, पुलिस की सूचना मिली थी कि मयूर होटल के स्वीट रूम में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर सीएसपी वैशाली जैन ने कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 17 670 रुपए नकद और तीन मोबाइल जब्त…

Read More

Bhadrapada Amavasya: भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि 22 अगस्त को ही शुरू हो चुकी है लेकिन उदयातिथि के अनुसार 23 अगस्त को व्रत, दान और पूजन आदि किया जाएगा। भाद्रपद माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दौरान 64 योगिनियों की उपासना का भी विधान है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी यह अमावस्या बेहद खास होती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण के साथ ही दान करना भी शुभ होता है। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए, इन कार्यों को करने से…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने बताया है कि, यह फैसला लंबे समय से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है। बताया गया है कि, करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के खर्च का भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से…

Read More

रायपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की लगातार कार्रवाई जारी है। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके…

Read More

Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी , उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (22 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे…

Read More